जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
बर्न्स-रूट ने इंग्लैंड को संभाला, स्टंप्स तक स्कोर 111/2
सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (59) और कप्तान जो रूट (42) के दम पर इंग्लैंड ने खराब शुरुआत से उबरकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 111 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने इससे पहले पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के दोहरे शतक से 378 रन का स्कोर खड़ा किया। कॉन्वे 200 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 347 गेंद की अपनी पारी में 22 चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने छक्का जड़कर दोहरा शतक पूरा किया।