फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Year Ender 2023: शुभमन गिल से लेकर मोहम्मद शमी-रिंकू सिंह तक, इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा यह साल

Sun, 31 Dec 2023 05:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल 2023 की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और साल खत्म होने से पहले तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, मोहम्मद शमी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने अपना कद और बड़ा किया।
 
विज्ञापन
शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है। टीम इंडिया इस साल का अपना मैच खेल चुकी है। अगले साल अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज के साथ सीमित ओवर क्रिकेट की शुरुआत करेगी। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और दो मौकों पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंची, लेकिन दोनों बार फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने इस साल तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज में जीत के साथ साल की शुरुआत की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से अपने घर में टेस्ट सीरीज भी जीती, लेकिन वनडे में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। वेस्टइंडीज के दौरे में भारत ने तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया। आयरलैंड के खिलाफ बी टीम ने टी20 सीरीज भी जीती। एशिया कप में पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत ने फाइनल में श्रीलंका को रौंदते हुए खिताब अपने नाम किया। एशियाई खेलों में भी भारत ने स्वर्ण पदक जीता। वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीतकर भारत ने चैंपियन बनने की उम्मीद जगाई, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया को निराशाजनक हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के बाद अब भारत की कोशिश दक्षिण अफ्रीका दौरे में जीत हासिल करने की होगी।

इस साल शुभमन गिल से लेकर विराट कोहली, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। यहां हम इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन गिल ने इस साल की शुरुआत बेहद शानदार की। उन्होंने इसी साल टी20 डेब्यू किया और इस फॉर्मेट में शतक भी जड़ दिया। वह इसी साल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। गिल ने महज 24 साल की उम्र में यह कारनामा किया। उन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाकर एक और उपलब्धि अपने नाम की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल 2023 में भी गिल ने लाजवाब प्रदर्शन किया। एशिया कप में वह अच्छी लय में थे, डेंगू से उबरकर विश्व कप में भी उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। अब वह तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपना कप्तान भी चुन लिया है और उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है।

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल के अलावा इस साल रिंकू सिंह ने भी बेहतरीन खेल दिखाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। रिंकू ने आईपीएल में आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही वह पूरी दुनिया में चर्चित हो गए। इसके बाद भारतीय टीम में उन्हें शामिल किया गया और रिंकू ने यहां भी निराश नहीं किया। उन्होंने देश के लिए निचले क्रम कई बेहतरीन पारियां खेली हैं और टी20 के बाद वनडे टीम में भी डेब्यू कर चुके हैं। आने वाले समय में वह धोनी की जगह भरोसेमंद फिनिशर हो सकते हैं।

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई अभी भी बहुत चर्चित नाम नहीं हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस उन्हें अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से ही जानते हैं, लेकिन इस साल बिश्नोई की मेहनत का नतीजा आईसीसी रैंकिंग में देखने को भी मिला। वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने। कुछ समय बाद ही उन्हें शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह आने वाले समय में सीमित ओवर क्रिकेट में बड़ा नाम बनेंगे और लंबे समय तक देश की सेवा करते हुए कई कीर्तिमान रचेंगे।

विराट कोहली

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली लंबे समय से देश की सेवा कर रहे हैं और अपने बल्ले के साथ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। क्रिकेट जगत के कई कीर्तिमान उनके नाम हैं और हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए। कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 50वां शतक लगाया और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। वनडे विश्व कप में उन्होंने 765 रन बनाए और एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ा। कोहली आने वाले समय में और शतक लगाते हुए सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं और उनकी गिनती मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होती है। हालांकि, इस साल वनडे विश्व कप में उन्होंने जो किया उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। शमी ने भारतीय पिचों में अपने तेज गेंदबाजी का लोहा मनवाया। शुरुआत में वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बाद में मौका मिलने पर उन्होंने लगातार विकेट निकाले और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके। भारत को फाइनल तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान था।
विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इस साल कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं बनाया, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी से अलग छाप छोड़ी। रोहित ने वनडे विश्व कप से पहले आक्रामक खेल की बात कही और अपनी बल्लेबाजी से इसकी शुरुआत की। पूरे विश्व कप में उन्होंने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वह भले ही भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप नहीं जिता सके, लेकिन उनकी कप्तानी भारत ने ऐसा दमदार प्रदर्शन किया, जो 1987 और 2011 विश्व कप जीतने वाली टीमें भी नहीं कर पाई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें