फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: कोरोना को लेकर धोनी की अपील- सभी मास्क पहनें और वैक्सीन जरूर लगवाएं, जानिए और कहां...

Fri, 17 Sep 2021 08:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी से कोरोना वैक्सीन और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यूएई पहुंच चुके हैं। यहां से उन्होंने सभी से एक अनुरोध किया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए उन्होंने सभी से कोरोना वैक्सीन और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाने का अनुरोध किया है। धोनी ने 'टीका पोडु, मास्क पोडु' अभियान के तहत कहा, 'हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में है। कंडियप्पा वैक्सीन पोडु... मास्क पोडु...।' बता दें कि यह अभियान मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों की चेन कावेरी ग्रुप ऑफ अस्पताल ने शुरू किया है। हाल में कावेरी हॉस्पिटल्स ने धोनी को इसका ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन


मालूम हो कि आईपीएल 2021 के पहले चरण को कोरोना महामारी के कारण इसी साल चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, दूसरे चरण में आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें