फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: टीवी दर्शकों की संख्या में बंपर इजाफा, बीसीसीआई सचिव शाह ने खुश होकर कही ये बात 

Thu, 30 Sep 2021 05:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2021: पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष आईपीएल में टीवी दर्शकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी खुशी जताई है।
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के सचिव जय शाह मौजूदा आईपीएल में टीवी दर्शकों की संख्या से खुश हैं। उन्होंने टूर्नामेंट का समर्थन करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। शाह ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि आईपीएल 2021 के दर्शकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। टीवी दर्शकों की संख्या 38 करोड़ (35वें मैच तक) है, जो 2020 में इसी चरण तक दर्शकों की संख्या से एक करोड़ 20 लाख ज्यादा है। सभी को धन्यवाद। यहां से चीजें और अधिक रोमांचक होंगी।'

विज्ञापन


आईपीएल का भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण मई में आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था क्योंकि भारत में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में संक्रमण के कई मामले आ गए थे। दूसरा चरण यूएई में इसी महीने शुरू हुआ और प्रशंसकों की इसमें रुचि बढ़ रही है, जिससे दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ। बता दें कि आईपीएल का भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर हो रहा है।
 


IPL 2021 को चार मई को स्थगित कर दिया गया था
मालूम हो कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के पहले चरण के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर थी जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज थी। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर थी।

विज्ञापन


अब तक 43 मुकाबले खेले जा चुके हैं
बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन में अब तक 43 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, अंकतालिका में चेन्नई की टीम 16 अंकों के साथ पहले जबकि दिल्ली की टीम इतने ही अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, तीसरे व चौथे स्थान पर क्रमशः बैंगरलोर (14 अंक) और कोलकाता (10 अंक) की टीम मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें