फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Home Fixture: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद चार देशों की मेजबानी करेगा भारत, सामने आया पूरा शेड्यूल

Mon, 20 Sep 2021 05:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने सोमवार को हुई अपेक्स कॉउंसिल की बैठक में भारतीय टीम का घरेलू कार्यक्रम जारी किया। इसमें टीम इंडिया न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
BCCI - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2021-22 का घरेलू सीजन काफी चुनौतीपुर्ण और व्यस्त रहने वाला है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम चार देशों की मेजबानी करेगी। इस दौरान टीम एक के बाद एक कई मैच और सीरीज खेलेगी। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने सोमवार को हुई अपेक्स कॉउंसिल की बैठक में भारतीय टीम का घरेलू कार्यक्रम जारी किया। इसमें टीम इंडिया न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगी। घरेलू सत्र की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ टी-20 सीरीज के साथ होगी जबकि समाप्ति जून में दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 श्रृंखला के साथ होगी।  

न्यूजीलैंड के साथ तीन टी-20 और दो टेस्ट

दुबई में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी। इस दौरान वह जयपुर में 17 नवंबर को पहला मैच और फिर रांची और कोलकाता में 19 और 21 नवंबर को दूसरा और तीसरा मैच खेलेगी। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला भी खेलेगी। इसमें पहला मैच 25-29 नवंबर को कानपुर और दूसरा मैच 3-7 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा। 
 
तारीख मैच  स्थान
17 नवंबर 2021 पहला टी-20 जयपुर
19 नवंबर 2021 दूसरा टी-20 रांची 
21 नवंबर 2021 तीसरा टी-20 कोलकाता
25 नवंबर 2021 पहला टेस्ट कानपुर
3 दिसंबर 2021 दूसरा टेस्ट मुंबई

वेस्टइंडीज के साथ तीन वनडे और तीन टी-20

न्यूजीलैंड के बाद वेस्टइंडीज की टीम अगले साल फरवरी में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान वह तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। दौरे की शुरुआत 6 फरवरी को अहमदाबाद में एकदिवसीय मैच से होगी। इसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे 9 और 12 फरवरी को जयपुर और कोलकाता में खेला जाएगा। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों टीमें टी-20 में आमने-सामने होंगी। यहां 15 फरवरी को कटक में पहला मैच तो 18 और 20 फरवरी को विशाखापत्तनम और त्रिवेंद्रम में दूसरा और तीसरा टी-20 खेला जाएगा।
 
तारीख मैच  स्थान
6 फरवरी 2022 पहला वनडे अहमदाबाद
9 फरवरी 2022 दूसरा वनडे जयपुर
12 फरवरी 2022 तीसरा वनडे कोलकाता
15 फरवरी 2022 पहला टी-20 कटक
18 फरवरी 2022 दूसरा टी-20 विशाखापत्तनम
20 फरवरी 2022 तीसरा टी-20 त्रिवेंद्रम

श्रीलंका के साथ दो टेस्ट और तीन टी-20

इसके बाद श्रीलंकाई टीम फरवरी में भारत का दौरा करेगी और इस दौरान दो टेस्ट मैच और तीन टी-20 की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमें बेंगलुरु में 25 फरवरी से एक मार्च तक पहला टेस्ट जबकि मोहाली में 5 से 9 मार्च तक दूसरा टेस्ट खेलेगी। इसके बाद पहला टी-20 मुकाबला 13 मार्च को मोहाली जबकि दूसरा और तीसरा मैच 15 और 18 मार्च को धर्मशाला और लखनऊ में खेला जाएगा।  
 
तारीख मैच  स्थान
25 फरवरी- 1 मार्च 2022 पहला टेस्ट बेंगलूरु
5-9 मार्च 2022 दूसरा टेस्ट मोहाली
13 मार्च 2022 पहला टी-20 मोहाली
15 मार्च 2022 दूसरा टी-20 धर्मशाला
18 मार्च 2022 तीसरा टी-20 लखनऊ
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच टी-20

आखिरी में दक्षिण अफ्रीकी टीम पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने भारत आएगी। यह सीरीज जून के महीने में खेली जाएगी। इसमें पहला मैच 9 जून को चेन्नई, दूसरा 12 जून को बेंगलुरु, तीसरा 14 जून को नागपुर, चौथा 17 जून को राजकोट और पांचवां मैच 19 जून को दिल्ली में खेला जाएगा। 
 
तारीख मैच  स्थान
9 जून 2022 पहला टी-20 चेन्नई 
12 जून 2022 दूसरा टी-20 बेंगलूरु
14 जून 2022 तीसरा टी-20 नागपुर
17 जून 2022 चौथा टी-20 राजकोट
19 जून 2022 पांचवां टी-20 दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें