फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 World Cup: टीम इंडिया का एलान, धोनी की नए रूप में वापसी, लेकिन धवन-चहल और कुलदीप का पत्ता कटा

Thu, 09 Sep 2021 01:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूएई में होने वाले टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने 15 ने खिलाड़ियों के स्क्वॉड के साथ-साथ तीन रिज़र्व खिलाड़ियों को भी रखा है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। यूएई में होने वाले टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड के साथ-साथ तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी रखा है। भारतीय टीम की अगुवाई विराट कोहली के हाथों में होगी।

विज्ञापन


यही नहीं पूर्व क्रिकेटर और विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस टूर्नामेंट के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी इस टीम के मेंटर के तौर पर यूएई जाएंगे। स्क्वॉड में रविचंद्रन अश्विन की चार साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने 2017 में आखिरी बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

टीम इंडिया के 15 धुरंधर: T20 World Cup के लिए चुनी गई टीम, जानिए हर खिलाड़ी की खासियत 
विज्ञापन


वहीं कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल (कुलचा) की स्पिन जोड़ी को टीम में जगह नहीं दी गई है।बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत की बजाय यूएई और ओमान में किया जा रहा है। भारतीय टीम यहां 24 अक्तूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

Dhoni Mentor T20 World Cup: धोनी बने टी-20 वर्ल्ड कप टीम के मेंटर, रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट में एमएसडी की नई शुरुआत


विज्ञापन

भारतीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

स्टैंड बॉय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें