क्यों नहीं हुआ चहल का चयन
टी-20 विश्व कप के लिए घोषित की गई टीम में युजवेंद्र चहल को क्यों नहीं शामिल किया गया। इस बारे में चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने बयान दिया है। टीम घोषित किए जाने के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, जो तेज स्पिन कर सके वह गेंदबाज हमारी प्राथमिकता में रहे, इसलिए हमने राहुल चाहर का चयन मुनासिब समझा। जबकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वरुण चक्रवर्ती एक मिस्ट्री बॉलर के रूप में सरप्राइज पैकेज हैं।
कोहली के हाथ में कमान
चेतन शर्मा ने आगे कहा, टी-20 विश्व कप टीम का नेतृत्व विराट कोहली करेंगे, उनके अलावा रोहित शर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।, जबकि केएल राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह दी गई है। जबकि, ऋषभ पंत और ईशान किशन में दो विकेटकीपर भी शामिल हैं, पहली प्राथमिकता ऋषभ पंत हैं जबकि ईशान को दूसरे विकल्प के लिए शामिल किया गया है, हमने राहुल को बतौर ओपनर चुना है।
विश्व कप में कोहली कर सकते हैं ओपनिंग
टीम के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर चेतन शर्मा ने आगे कहा, रोहित शर्मा और केएल राहुल के अलावा ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं, अगर टीम प्रबंधन कहता है कि विराट को ओपनिंग करनी चाहिए, तो यह उन्हें तय करना है। विशेष रूप से, कोहली ने इस साल की शुरुआत में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 श्रृंखला के दौरान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खुद पारी की शुरुआत करने की इच्छा जताई थी।