फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: बांग्लादेश ने टीम घोषित की, चोटिल तस्कीन अहमद को मिला मौका, शांटो करेंगे कप्तानी

Tue, 14 May 2024 02:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

टीम में चोटिल तस्कीन अहमद को भी शामिल किया गया है और उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी जगह मिली है जो 2007 से पहले टी20 विश्व कप से लेकर अब तक सभी वैश्विक टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन और शांटो - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। बांग्लादेश की टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में नजमुल हुसैन शांटो के नेतृत्व में खेलने उतरेगी। टीम में चोटिल तस्कीन अहमद को भी शामिल किया गया है और उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी जगह मिली है जो 2007 से पहले टी20 विश्व कप से लेकर अब तक सभी वैश्विक टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान तस्कीन को लगी थी चोट
तस्कीन को जिंबाब्वे के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज के दौरान चोट लगी थी। साइड स्ट्रेन की शिकायत के बाद तस्कीन का इलाज किया गया और उम्मीद है कि टूर्नामेंट से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे। तस्कीन को 12 मई को जिंबाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले चोट लगी थी जिस कारण और वह पांचवें मुकाबले में नहीं खेले थे। तस्कीन ने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज में चार मैचों में आठ विकेट झटके थे जिस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। 

खराब फॉर्म के बावजूद लिटन दास को मिली जगह
टीम में बल्लेबाज लिटन दास को भी जगह मिली है जो इस साल सीमित ओवर के प्रारूप में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश टी20 विश्व कप में ग्रुप-डी में शामिल है। इस ग्रुप में नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड भी शामिल हैं। बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत आठ जून को डलास में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। इस टूर्नामेंट के लिए कई टीमें अपनी टीम घोषित कर चुकी हैं जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड और आयरलैंड शामिल हैं। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है...

नजमुल हुसैन शांटो (कप्तान), तस्कीन अहमद (उपकप्तान), लिटन दास, सौम्य सरकार, तंजिद हसन, शाकिब अल हसन, तौहिद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, जाकेर अली, तनवीर इस्लाम, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शौरिफुल इस्लाम, तंजिम हसन।

रिजर्वः हसन महमूद, अफीफ हुसैन। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें