फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान: टिम पेन के पद छोड़ने के बाद स्मिथ को फिर मिल सकती है टेस्ट टीम की कमान

Sun, 21 Nov 2021 01:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

टिम पेन के ऊपर लगे गंभीर आरोपों के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़ दी है। अब स्टीव स्मिथ को फिर से ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी दी जा सकती है।  
 
विज्ञापन
टिम पेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभद्रता मामले में पद गंवाने वाले टिम पेन के बाद स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दोबारा से टेस्ट टीम की कमान सौंपी जा सकती है। चयनकर्ताओं ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क कर कथित रूप से स्मिथ के नाम का प्रस्ताव रखा है। हालांकि इस रेस में उप कप्तान पैट कमिंस भी शामिल हैं जिनके लिए पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पेन ने 2017 में एक महिला सहकर्मी को अपनी अश्लील तस्वीर और भद्दे मैसेज भेजने पर खेद जताते हुए शुक्रवार को कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। वर्ष 2018 में गेंद से छेड़खानी मामले में स्मिथ पर एक वर्ष का प्रतिबंध और दो वर्ष कप्तानी से निलंबित होने के बाद पेन ने दायित्व संभाला था। प्रतिबंध को समाप्त हुए एक वर्ष से ऊपर हो चुका है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमेन रिचर्ड फ्रूडेनस्टेन ने कहा कि कप्तानी की रेस में कई दावेदार हैं और स्मिथ उनमें से एक हैं। अगर उपकप्तान कमिंस को भी कप्तान बनाया जाता है तो भी उपकप्तानी स्मिथ को सौंपी जा सकती है। अगर कमिंस को दायित्व मिला तो वह 1956 में रे लिंडवाल के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनने वाले पहले तेज गेंदबाज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें