फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान टेस्ट स्थगित: कंगारुओं ने खेलने से इनकार किया, तालिबान के विरोध में लिया फैसला

Fri, 05 Nov 2021 05:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट इतिहास का यह पहला टेस्ट मैच होता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने बयान में कहा- हम पुरुष और महिलाओं को बराबरी का हक देने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप के बाद होने वाले टेस्ट को स्थगित कर दिया है। उन्होंने यह फैसला अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विरुद्ध लिया है। तालिबान शासन होने के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं के खेलने पर बैन लगा दिया गया है। वे इसे इस्लामी कानून के खिलाफ मानते हैं। इसका अंजाम अफगानिस्तान के पुरुष टीम को भी भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट इतिहास का यह पहला टेस्ट मैच होता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने बयान में कहा- हम पुरुष और महिलाओं को बराबरी का हक देने के पक्ष में हैं। महिलाओं को बैन करने का फैसला सही नहीं है। ऐसे में हम पुरुष टीम के खिलाफ भी फिलहाल नहीं खेलेंगे।

हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को बिग बैश में खेलने से नहीं रोका है। सीए ने कहा कि बिग बैश में अफगानी खिलाड़ियों को जरूर मौका मिलेगा। फिलहाल टेस्ट को स्थगित किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में हम अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच भी खेलेंगे।
विज्ञापन


सीए ने कहा- हम यह भी उम्मीद करते हैं कि अफगानी महिलाओं को भी खेलने का मौका मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच पिछले साल ही यह टेस्ट होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें