फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान पर एनएसए की बैठक : 10 नवंबर को अजीत डोभाल करेंगे अध्यक्षता, पाकिस्तान नहीं होगा शामिल    

Fri, 05 Nov 2021 04:54 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

10 नंवबर को नई दिल्ली में अफगानिस्तान पर एनएसए स्तर की बैठक की अध्यक्षता एनएसए अजीत डोभाल करेंगे।
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की स्थिति सुधारने को लेकर भारत 10 नवंबर को नई दिल्ली में एनएसए स्तर की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता एनएसए अजीत डोभाल करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई को सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। यह उच्च स्तरीय बैठक अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में क्षेत्रीय देशों की व्यापक व बढ़ती चिंता, एक दूसरे के साथ परामर्श और समन्वय करने की उनकी इच्छा पर केंद्रित रहेगा। इस प्रक्रिया में भारत की अहम भूमिका है। पहले की दो बैठकें सितंबर 2018 और दिसंबर 2019 में ईरान में हो चुकी हैं। तीसरी बैठक भारत में होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण पहले नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने ठुकराया था भारत का निमंत्रण 
भारत ने इस बैठक में शामिल होने के लिए चीन, रूस, ईरान और अन्य देशों के साथ पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया था। लेकिन पाकिस्तान ने भारत के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ ने कहा है कि वह 10 नवंबर को अफगानिस्तान पर भारत द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री कार्यालय ने भारत के निमंत्रण को स्वीकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें