फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs WI: स्टीव स्मिथ करेंगे नया प्रयोग, टेस्ट में वॉर्नर की जगह करेंगे ओपनिंग, मध्यक्रम में उतरेंगे ग्रीन

Wed, 10 Jan 2024 11:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सलामी बल्लेबाज वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट को हाल ही में अलविदा कह चुके हैं। वहीं, ग्रीन टेस्ट में नंबर चार पर खेलेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 17 जनवरी से एडीलेड में होगा।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है। चयनकर्ताओं ने डेविड वॉर्नर की जगह विशेषज्ञ स्पिनर को चुनने का फैसला नहीं किया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को 13 सदस्यीय टीम घोषित की। स्टीव स्मिथ टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने पुष्टी की है कि वॉर्नर की जगह स्मिथ ही ओपन करेंगे। वह उस्मान ख्वाजा का साथ देंगे। 
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट को हाल ही में अलविदा कह चुके हैं। वहीं, ग्रीन टेस्ट में नंबर चार पर खेलेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 17 जनवरी से एडीलेड में होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया गया है। उनके साथ ही मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श भी वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। इस दौरान स्टीव स्मिथ टीम के कप्तान होंगे।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान ), सीन एबोट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशाने, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मौरिस, झाई रिचर्डसन, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें