फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के मैच अधिकारियों की लिस्ट जारी, सूची में दो भारतीय

Wed, 10 Jan 2024 10:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अंडर-19 विश्व कप 19 जनवरी से 11 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के कुल 41 मैच के लिए 16 अंपायरों और चार मैच रैफरियों को चुना गया है।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी अंडर-19 पुरुष विश्व कप के लिए बुधवार को मैच अधिकारियों की घोषणा की जिसमें भारत के दो प्रतिनिधि अंपायर केएनए पद्मनाभन और मैच रैफरी नारायणन कुट्टी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अंडर-19 विश्व कप 19 जनवरी से 11 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के कुल 41 मैच के लिए 16 अंपायरों और चार मैच रैफरियों को चुना गया है। शुरुआती ग्रुप चरण मैच के लिए मैच अधिकारियों की नियुक्ति की पुष्टि कर दी गई है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले ईस्ट लंदन मैच में भारत के पद्मनाभन के साथ बोंगानी जेले भी मैदानी अंपायर होंगे। भारत के कुट्टी मैच के रैफरी होंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया के फिल गिलेस्पी टीवी अंपायर और जिंबाब्वे के फोर्सस्टर मुतिजवा चौथे अंपायर होंगे। एजेंसी
विज्ञापन


मैच अधिकारियों की सूची :
  • अंपायर: बिस्मिल्लाह जान शिनवारी, डोनोवन कोच, फिल गिलेस्पी, गाजी सोहेल, मसूदुर रहमान मुकुल, माइक बर्न्स, केएनए पद्मनाभन, रोलैंड ब्लैक, फैसल खान अफरीदी, राशिद रियाज वकार, अल्लाहुदीन पालेकर, बोंगानी जेले, पैट्रिक गस्टर्ड, निगेल डुगुइड, लैंगटन रूसेरे, फोर्स्टर मुतिजवा
  • मैच रेफरी: ग्रीम लैब्रूय, शैद वाडवल्ला, नारायणन कुट्टी, वेन नून।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें