फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs NZ FINAL: इंग्लैंड से बदला लेने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से 2015 फाइनल का बदला लेने उतरेगा न्यूजीलैंड

Sun, 14 Nov 2021 07:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इंग्लैंड से मिली हार का बदला तो कीवियों ने ले लिया और अब यह टीम ऑस्ट्रेलिया से भी बदला लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। फाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें आज तक टी-20 विश्व कप नहीं जीत पाई हैं। ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार और न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। 
विज्ञापन


हार नहीं भूले होंगे विलियमसन
कीवी टीम के पास ऑस्ट्रेलिया से 2015 विश्व कप फाइनल का बदला लेने का भी मौका होगा। 2015 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। ये यादें आज भी कीवी कप्तान केन विलियमसन के जेहन में ताजा होंगी। तब ब्रैंडन मैकुलम टीम के कप्तान थे।

इंग्लैंड से न्यूजीलैंड ने लिया बदला
इससे पहले न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था। इसके साथ ही उन्होंने 2019 विश्व कप फाइनल का बदला भी लिया था। साल 2019 में हुए वनडे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन


सुपरओवर में इंग्लैंड ने हराया था
मैच टाई हुआ था और इंग्लैंड ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराया था। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली इस हार का बदला न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में ले लिया। रोमांचक सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। 

अब ऑस्ट्रेलिया की बारी
इंग्लैंड से मिली हार का बदला तो कीवियों ने ले लिया और अब यह टीम ऑस्ट्रेलिया से भी बदला लेने की तैयारी में है। दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम 2015 के वनडे विश्व कप फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में कीवी टीम को शिकस्त दी थी। 

क्या हुआ था 2015 फाइनल में
फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को महज 183 रन पर ही ऑलआउट कर दिया था और इस छोटे से लक्ष्य को तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। ऐसे में न्यूजीलैंड इस हार का बदला लेना चाहेगा और ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप अपने नाम करना चाहेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें