फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं बटलर, वजह आई सामने

Sun, 22 Aug 2021 12:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज में टीम से बाहर हो सकते हैं। वह पारिवारिक कारणों के चलते दौरे पर नहीं जाने का फैसला ले सकते हैं। 
विज्ञापन
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 प्रतिबंधों और अपने परिवार की चिंताओं के कारण वह साल के अंत में एशेज दौरा छोड़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलने से पहले इंग्लैंड की टीम अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आयोजित होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाड़ी करीब चार महीने घर से दूर रहेंगे। 

विज्ञापन

वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के शेष सत्र से नाम वापस लेने के बाद जोस बटलर ने कहा था कि वह भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वर्तमान टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बटलर की पत्नी गर्भवती हैं और वह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। 

टाइम्स न्यूजपेपर से बात करते हुए बटलर ने कहा कि चुनौतियों में से यह तय करना कि रेखा कहां जहां आप कहते हैं कि मैं ऐसा नहीं कर सकता, मैंने क्रिकेट के लिए बहुत त्याग किया है, मेरी पत्नी और परिवार ने भी बहुत त्याग किया है। बटलर ने आगे कहा, आपको न कहने के लिए खुला रहना होगा, यह अविश्वसनीय रूप से निराशजनक होगा यदि कुछ खिलाड़ियों को लगता है कि वह ऐसा नहीं कर सकते, लेकिन इस समय हम ऐसी दुनिया में हैं जहां यह एक संभावना है। 

इंग्लैंड के क्रिकेटर इस बात का आश्वासन मांग रहे हैं कि उनके परिवार को साथ में ऑस्ट्रेलिया जाने की इजाजत दी जाए। जिसे देखते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस संबंध में बात कर रहा है। उधर कोरोना पर नियंत्रण करने के लिए ऑस्ट्रेलिया सीमाओं को सील कर चुका है और आवागमन के लिए सीमित उड़ाने हैं, इसके अलावा देश में आने वाले नागरिकों के लिए 14 दिनों का क्वारंटीन आवश्यक है। 
विज्ञापन

बटलर के मुताबिक, कोविड-19 सभी के लिए निश्चित ही चुनौतीपूर्ण है और ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही सख्त नीति बनाकर इससे निपटने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा कि बायो-बबल में लंबे समय तक रहना एक जटिलता थी, जब तक इस बारे में हमें अधिक जानकारी नहीं मिलती तब तक यह जानना असंभव है कि आप क्या निर्णय ले रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें