फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: सुनील गावस्कर ने की पाकिस्तानी टीम की कड़ी आलोचना, कहा- बाबर आजम के अलावा उनके पास कौन है?

Tue, 12 Sep 2023 10:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कुछ खास नहीं कर सके। वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर 10 रन ही बना सके। उनके अलावा टीम के सिर्फ तीन अन्य बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर, बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सुपर-4 राउंड में 228 रन के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कुछ खास नहीं कर सके। वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर 10 रन ही बना सके। उनके अलावा टीम के सिर्फ तीन अन्य बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस कारण पाकिस्तानी बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन


एक इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा, ''क्रिकेट में कोई किंतु-परंतु नहीं होता, लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान ने बल्लेबाजी की, उससे ऐसा लगा कि अगर भारत का पहला मैच (दो सितंबर को पाकिस्तान से हुआ था) जारी रहता तो भारत 266 रन का बचाव करने में सक्षम होता। आप जानते हैं कि पाकिस्तान में लोग यह बात करते रहते हैं कि भारत के पास केवल एक या दो खिलाड़ी हैं। मैं कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के पास कितने खिलाड़ी हैं? खासकर बल्लेबाजी विभाग में बाबर के अलावा उनके पास कौन है?''

सिर्फ बाबर के लिए रणनीति बनाते हैं विपक्षी गेंदबाज: गावस्कर
गावस्कर ने यह भी बताया कि विपक्षी टीम पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए रणनीति कैसे बनाती होगी। उन्होंने कहा, "जब विपक्षी टीम की गेंदबाजी टीम बैठती है तब बाबर को आउट करने के तरीके पर बहुत समय बिताती है। मुझे यह नहीं लगता कि दूसरे बल्लेबाजों पर आधा समय भी खर्च करते होंगे। उनमें से कोई भी ऐसा नहीं है कि विपक्षी टीम के गेंदबाजी आक्रामण को डरा दे।''
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से हराया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। इस तरह टीम इंडिया 228 रन से जीत गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें