फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने ठोका दोहरा शतक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज 

Thu, 05 Sep 2019 11:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
डेढ़ साल के बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का एशेज सीरीज में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने चौथे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक ठोकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 114.1 ओवर में दो रन के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया। दोहरा शतक जड़ने के कुछ ही देर बाद वह जो रूट की गेंद पर पर कैच आउट हो गए। डेनली ने स्मिथ का कैच पकड़ा। स्मिथ ने अपनी पारी में 319 गेंदों में 24 चौके और दो छक्के की मदद से 211 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान वह दो दिन तक पिच पर टिके रहे।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का यह तीसरा दोहरा शतक है। इससे पहले भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही दो दोहरा शतक जड़ा था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में साल 2015 में लगाया था। उस समय उन्होंने 215 रन की पारी खेली थी।

4 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा दोहरा शतक पर्थ में साल 2017 में लगाया था। उस समय उन्होंने 239 रन की पारी खेली थी। अब तीसरी बार उन्होंने साल 2019 में एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस एशेज सीरीज में उन्होंने पहले टेस्ट में 144 और 142 रन बनाए थे वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वे 92 रन बनाकर आउट हो गए थे और फिर चोटिल होने की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे, जिसके उन्हें तीसरे टेस्ट में आराम दे दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें