आईपीएल 2019
- फोटो : पीटीआई
मैं आपकी जानकारी में ये बात लाना चाहता हूं कि मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। मैं बीसीसीआई, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, विदर्भ और बड़ौदा राज्य संघों को अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका देने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। साथ ही मैं अपनी दोनों आईपीएल फ्रेंचाइजियों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स को भी इतना समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। मेरे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान और गर्व की बात रही।