फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की पांच अजीबोगरीब शादियां, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे 'ऐसा भी होता है क्या'

Wed, 03 Jul 2019 08:02 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजीबोगरीब शादी - फोटो : Social media
शादी हर कपल के लिए एक खास पल होता है, जिसे वो सबसे अलग, सबसे अनोखा बनाना चाहते हैं। इसके लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अनोखी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अजीबोगरीब कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
अजीबोगरीब शादी - फोटो : Social media
अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने रयान जेनक्स और किमबर्ले वेगलिन ने ऐसी अनोखी शादी की, जिसे देखकर दुनिया चौंक गई। उन्होंने यूटा कैनॉन के पहाड़ों के बीच 400 फीट की ऊंचाई पर जाल बंधवाया और उसपर खड़े होकर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। 
विज्ञापन

3 of 6
अजीबोगरीब शादी - फोटो : Social media
अजीबोगरीब शादियां करने में भारतीय भी किसी से कम नहीं हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जोड़े ने हवा में लटक कर शादी की। हैरानी की बात तो ये थी कि उन्होंने जिस जगह पर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, वहां 600 फीट गहरी खाई थी। थोड़ी सी भी चूक उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। 

4 of 6
अजीबोगरीब शादी - फोटो : Social media
चीन में एक दुल्हन ने 200 मीटर लंबी ड्रेस पहनकर शादी रचाई। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस अनोखे ड्रेस में जुड़े झालर को खोलने के लिए करीब 200 मेहमानों को तीन घंटे से भी ज्यादा समय लगा था। 
विज्ञापन

5 of 6
अजीबोगरीब शादी - फोटो : Social media
न्यूयॉर्क के रहने वाले अप्रैल पिग्नाटरो और माइकल करी ने शार्क टैंक के अंदर शादी रचाई थी। साल 2010 में हुई इस अनोखी शादी ने सबको हैरान कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजीबोगरीब शादी - फोटो : Social media
क्या कभी आपने किसी को पानी के अंदर शादी रचाते देखा है। अगर आपने नहीं देखा है तो आपको बता दें कि महाराष्ट्र के निखिल पवार ने स्लोवाकिया की यूनिका पोगरान के साथ ग्रोव बीच पर पानी के अंदर शादी रचाई थी। इसे देश की पहली अंडर वाटर शादी का दर्जा दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें