फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्निया का ऑपरेशन कराना पड़ सकता है अजमल को

Fri, 29 Mar 2013 08:01 PM IST
लाहौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल को मई में स्कॉटलैंड में वन-डे सीरीज से पहले हर्निया का आपरेशन करवाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अजमल ने कहा, ‘जनवरी में दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद से ही मेरे पेट में तेज दर्द हो रहा था। मैंने हाल में विशेषज्ञों से जांच कराई और उन्होंने बताया कि मुझे हर्निया हो सकता है, जिसका ऑपरेशन करवाने की जरूरत पड़ेगी।' यही वजह है कि वह लाहौर में चल रही राष्ट्रीय सुपर आठ टी-20 चैंपियनशिप में फैसलाबाद वोल्व्स की तरफ से नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन


अजमल ने कहा, ‘मैं पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं और निश्चित तौर पर अपने क्रिकेट का लुत्फ नहीं उठा रहा हूं। मेरा मनोबल गिरा हुआ है। अगले सप्ताह मेरी गहन जांच होगी, जिससे यह पता चलेगा कि मुझे ऑपरेशन की जरूरत है या नहीं। अभी मैं दवाइयां ले रहा हूं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें