ओपनर शिखर धवन अंगुली में लगी चोट के कारण आईपीएल-6 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पांच अप्रैल को पुणे वारियर्स के खिलाफ होने वाले शुरुआती मैच में नहीं खेल सकेंगे।
हैदराबाद टीम के कोच टॉम मूडी ने कहा, ‘शिखर धवन पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। हम उनकी चोट में सुधार के लिए बीसीसीआई और मेडिकल टीम के साथ काम कर रहे हैं। उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और हमें उम्मीद है कि वह कुछ हफ्तों में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।’