फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs NZ: राशिद खान ने बनाया एक और कीर्तिमान, टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Sun, 07 Nov 2021 06:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वह अब टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्टिन गुप्टिल का विकेट हासिल किया और इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन
rashid khan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। दाएं हाथ के 23 वर्षीय गेंदबाज राशिद अब टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्टिन गुप्टिल का विकेट हासिल किया और इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन


राशिद ने 289वें मैच में अपने 400 विकेट पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज भी बन गए हैं। दुनिया के सिर्फ तीन गेंदबाज ही 400 विकेट के आंकड़े को छू पाए हैं। इनमें कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने सबसे पहले 364वें मैच में यह कमाल किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर और फिर कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन ने यह कारनामा किया। 

राशिद ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने सिर्फ 53वें मैच में ही अपने 100 विकेट पूरे किए।   
विज्ञापन


राशिद के नाम पर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 2018 में एक साल में 96 विकेट चटकाए थे। 

राशिद दुनियाभर की चर्चित टी-20 लीग में खेलते हैं और अपनी फिरकी से विपक्षी बल्लेबाजों को छकाने में माहिर हैं।  

टी-20 में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम सबसे ज्यादा 553 विकेट हैं। इसके बाद सुनील नरेन 425 विकेट और तीसरे नंबर पर 420 विकेट के साथ इमरान ताहिर हैं। राशिद के डेब्यू के बाद से उनके अलावा किसी और गेंदबाज ने इस प्रारूप में 300 विकेट भी नहीं लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें