सोशल मीडिया के युग में भी चुनाव प्रचार के लिए दीवार लेखन का क्रेज
- फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक दलों का कहना है कि दीवार लेखन से जहां पर्यावरण का संदेश जाता है वहीं इस पर लिखे नारों और कार्टूनों का आम लोगों में बहुत गहरा असर होता है। कई नारे और कार्टून तो “देखन में छोटे लगें, घाव करें गंभीर” को चरितार्थ करते नजर आते हैं। नक्सल आंदोलन के दिनों में “आमार बाड़ी, तोमार बाड़ी नक्सलबाड़ी-नक्सलबाड़ी यानी हमारा घर, तुम्हारा घर-नक्सलबाड़ी” हिट रहा था।
वर्ष 2006 के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने दीवार लेखन पर पाबंदी लगा दी थी। आयोग ने तब वेस्ट बंगाल प्रिवेंशन आफ प्रापर्टी डिफेसमेंट एक्ट, 1976 के तहत यह पाबंदी लगाई थी।
दिलचस्प बात यह है कि तब तमाम राजनीतिक इस फैसले के खिलाफ एकजुट हो गए थे। इससे यहां दीवार लेखन की अहमियत का पता चलता है। बाद में इस कानून को कुछ शिथिल बनाया गया। इसमें कहा गया कि दीवार पर लिखने के लिए उसके मालिक की सहमति जरूरी है।
महानगर के एक कार्टूनिस्ट मनोरंजन मंडल कहते हैं-
ऐसे कलाकारों की कमी नहीं है जो हमारे बनाए कार्टूनों को जस का तस दीवारों पर उतार देते हैं। कलाकारों के मोहल्ले चितपुर में बीरेन दास बताते हैं कि उनके जिम्मे काफी काम है। वो दो महीने से अपने लोगों के साथ उत्तर कोलकाता की दीवारों पर विभिन्न पार्टियों के समर्थन में नारे लिखने और कार्टून बनाने में व्यस्त हैं।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत राय कहते हैं-
“आम लोगों तक पहुंचने के लिए दीवार लेखन का कोई सानी नहीं है। प्रचार के इस पारंपरिक तरीके का वोटरों के दिमाग पर गहरा असर होता है।”
सीपीएम नेता सुजन चक्रवर्ती भी यह बात मानते हैं। वे कहते हैं, “सोशल मीडिया के इस दौर में भी दीवार लेखन, दोहों और कार्टूनों का तत्काल असर होता है।” सीपीएम के वरिष्ठ नेता स,जन चक्रवर्ती कहते हैं कि सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में भी यहां दीवार लेखन के जरिए प्रचार की अहमियत बनी हुई है। रोजाना आते-जाते इन दीवारों को देखने के कारण आम लोगों के मन पर इनकी गहरी छाप पड़ती है। यह दशकों से प्रचार का एक कामयाबी फार्मूला रहा है।”
बीजेपी नेता दिलीप घोष का कहना है कि बंगाल में नारों के जरिए प्रचार का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध रहा है। इसका आम लोगों पर असर तो होता ही है, पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचता।” जाने-माने बांग्ला साहित्यकार शीर्षेंदु मुखर्जी राज्य में हुए अब तक तमाम चुनावों के साक्षी रहे हैं।
वह कहते हैं कि बंगाल में दीवार लेखन महज प्रचार का हथियार ही नहीं बल्कि एक कला भी है। देश में कहीं भी ऐसी कला देखने को नहीं मिलेगी। सोशल मीडिया, पोस्टरों और बैनरों के इस दौर में भी इसकी अपनी खास जगह और पहचान कायम है। राजनीतिक विश्लेषक विश्वनाथ चक्रवर्ती भी मानते हैं कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में भी दीवार लेखन की प्रासंगिकता बनी हुई है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।