बहादुरगढ़। नांदेड श्रीगंगा नगर ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रामसिंह के रूप में हुई। वह भठिंडा पंजाब का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, रामसिंह अपने भाई व दोस्त के साथ हजूर नांदेड साहिब गया था। गत दिवस वह नांदेड श्रीगंगा नगर ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे तो अचानक रामसिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मंगलवार को परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव
बहादुरगढ़। शहर के पटेल नगर में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय रामकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार पटेल नगर में रहता था और ऑटो चलाता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार को उसका शव फंदे पर लटका मिला है। बताया गया कि जिस वक्त राजकुमार ने यह कदम उठाया परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। वापस लौटे तो देखा कि राजकुमार का शव फंदे पर लटका हुआ। उन्होंने उसे संभाला, मगर तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। उधर इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।