उप मंडल कार्यालय में योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजितसंवाद न्यूज़ एजेंसी बादली। देवरखाना गांव स
बादली। देवरखाना गांव स्थित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में 21 जून को उपमंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर एसडीएम विशाल कुमार की देखरेख में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इसी कड़ी में उपमंडल के सभी कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश जारी किए गए तथा योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में जानकारी दी।
एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 21 जून को केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में योग साधक भाग लेंगे।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने की अपील की।
फोटो नंबर 72: