फोटो 92 : लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में योग दिवस की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देत
- फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस वर्ष 21 जून को शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में “योग युक्त नशा मुक्त” थीम के साथ योग दिवस मनाया जाएगा, जबकि 20 जून को सुबह 6 बजे फाइनल रिहर्सल आयोजित होगी।
एसडीएम ने कहा कि योग दिवस केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का माध्यम है। उन्होंने पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस, सुरक्षा, पार्किंग और तकनीकी सुविधाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए।
बैठक में आयुष विभाग की डॉ. नीलम पवार ने तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, खेल अधिकारी सत्येन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, एसीपी दिनेश कुमार, सचिव प्रवीण कुमार, खेल अधिकारी सत्येन्द्र, सीडीपीओ प्रियंका, एसडीओ सुनील कुमार, यूएचबीवीएन से एसडीओ विक्की गहलावत मौजूद रहे।
92 :