फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
05जेएनडी10-नागरिक अस्पताल में पौधरोपण करते हुए चिकित्सक और अन्य। स्रोत कर्मचारी - फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जींद। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल में संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं है बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। हमें बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के प्रयास करने चाहिए। उप सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस पूनिया, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ प्रिंस, डॉ. सुधीर, निरीक्षक राममेहर वर्मा, शमशेर, सतीश और श्याम सुंदर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें