-फोटो 62 : योगाभ्यास करते साधक। संवाद
बहादुरगढ़। आयुष विभाग एवं सर्व कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 7 जून तक शहर के सेक्टर-2 स्थित पार्क में आयोजित छह दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक किया गया। इस वर्ष योग शिविर की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही। शिविर में प्रतिदिन लगभग 50 लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। आयोजकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त और संतुलित जीवन जी सकता है। साथ ही, वृद्धावस्था में भी योग शरीर को सक्रिय, स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से डॉ. पवन देशवाल, पूनम और रेखा उपस्थित रहीं। वहीं सर्व कल्याण समिति की ओर से प्रधान विनय गोयल, महासचिव महावीर, रविंद्र जून, राजकुमार अरोड़ा, रामनिवास बंसल, विनोद भाटिया, कुलदीप, सोमवीर कटारिया, सुनीता, सुनील छिल्लर, चंद्रप्रकाश रोहिल्ला तथा कुलदीप दहिया मौजूद रहे।
-फोटो 62 :