फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रुपयों के विवाद में ऑटो चालक को मारा चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने ऑटो रिक्शा चालक को पीटकर पेट में चाकू घोंप दिया गया। गंभीर रूप से घायल ऑटो रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ट्रोनिका सिटी के कासिम विहार कॉलोनी निवासी गुलशन ने बताया कि उनका बेटा एजाज 4 जून को बहनोई आमिर के घर आया था। रात में खाना खाने के बाद वह कॉलोनी के ही सूरज से रुपये के लेनदेन की बात करने गया। कुछ देर बाद एजाज ने आमिर को फोन कर झगड़े की सूचना दी।
आमिर मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने लगे, तभी सूरज, उसके भाई शमशाद, दोस्त शाहरुख, सलमान और अन्य ने एजाज से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने एजाज के पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 6 जून को सूरज, शमशाद, सलमान, शाहरुख समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें