फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी सिरे चढ़ेगा शिमला का कोलडैम प्रोजेक्ट

Fri, 17 Jun 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विश्व बैंक की टीम से बातचीत करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी शिमला के लिए पेयजल की व्यवस्था को जल्दी ही कोलडैम प्रोजेक्ट सिरे चढ़ेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विश्व बैंक की टीम से इस योजना के वित्तपोषण पर चर्चा की। विश्व बैंक को कोल डैम से पीने के पानी और शिमला के लिए सीवेज सिस्टम के लिए लगभग 600 करोड़ की फंडिंग का प्रस्ताव भेजा है, जिसे राज्य सरकार की ओर से जल्दी मंजूरी मिल सकती है। 
विज्ञापन


शिमला शहर के लिए जल्दी ही पेयजल किल्लत खत्म हो सकती है। इसके अलावा सीवरेज सिस्टम को भी अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। प्रदेश के सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग और शहरी विकास विभाग ने इसके लिए केंद्र सरकार के माध्यम से विश्व बैंक को एक प्रस्ताव भेजा है। 

इसमें कोलडैम से उठाऊ पेयजल योजना और शिमला में सीवरेज प्रणाली का प्रस्ताव संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। विश्व बैंक इस प्रोजेक्ट को फंडिंग करने को तैयार है। इसके फं डिंग प्रारूप के बारे में ही वीरवार को विश्व बैंक टीम सदस्य डा. स्मिता मिश्रा ने विस्तार से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें