फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधित, प्रतिबंधित रोड पर यातायात सुनिश्चित करे सरकार

Fri, 17 Jun 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने शिमला में वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग और यातायात के कुप्रबंधन वाली याचिका का निपटारा करते हुए राज्य सरकार तथा नगर निगम शिमला को आदेश दिए हैं कि वे हर तीन महीने में कोर्ट के समक्ष स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करते रहे। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि समय-समय पर अदालत की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोर्ट में सरकार को आदेश दिए कि इस मामले में पारित आदेशों तथा कानून के नियमों के अनुसार शिमला शहर की सील्ड और रिस्ट्रिक्टेड सड़कों पर यातायात चलाया जाना सुनिश्चित करे। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश पंथाघाटी निवासी धर्मपाल ठाकुर की याचिका का निपटारा करते हुए आदेश पारित किए। 

शिमला सड़क उपयोगकर्ताओं और पैदल चलने वालों (सार्वजनिक सुरक्षा और सुविधा) अधिनियम 2007 के कार्यान्वयन पर कोर्ट ने समय-समय पर सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे। सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों पर वाहनों को चलाने के लिए अधिकारियों की ओर से दिए गए परमिटों की सूची पेश करने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें