बहादुरगढ़। कांग्रेस से पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कार्यकर्ताओं से रविवार को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित होने वाली रैली में बढ़चढ़ कर सहभागिता करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि देश इस समय एक गंभीर संवैधानिक संकट से गुजर रहा है जहां लोकतांत्रिक संस्थाएं अभूतपूर्व दबाव में कार्य कर रही हैं। पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य वोटों को लेकर व चुनावी गड़बडिय़ां और वर्तमान केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक संदेश देना है। संवाद