फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन चौक से सिलानी गेट तक इंटरलॉक टाइल बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
12jjrp13- झज्जर। ​अग्रसेन चौक पर टाइले बिछाने काशुरू किया गया काम। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के अग्रसेन चौक से सिलानी गेट तक इंटरलॉक टाइल्स बिछाने का काम शुरू हो गया है। अगर किसी प्रकार की रुकावट नहीं आई तो यह कार्य 15 से 20 दिनों में पूरा हो जाएगा। इससे पहले दुकानदारों ने विरोध किया था जिसके चलते काम रुक गया था। पांच माह बाद काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अग्रसेन चौक से सिलानी गेट तक करीब पांच माह पहले भी इंटरलॉक टाइले बिछाने का काम शुरू किया जा रहा था। उस दौरान वहां के दुकानदारों व निवासियों ने इंटरलॉक टाइल्स बिछाने का विरोध किया। इसके चलके काम रोकना पड़ता था। अब प्रशासन, दुकानदार व वहां के निवासियों के सहयोग से इस काम को किया जा रहा है।
सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक का मार्ग पिछले काफी लंबे से खस्ता हालत में है, जिसके चलते यहां से आने जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की तरफ से इस मार्ग के कार्य को पूरा करने काम शुरू किया गया है, जिसको पूरा करने में बिना रुकावट के करीबन 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। इस मार्ग का कार्य पूरा होने के बाद यहां से आने जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।


सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक के मार्ग की सड़क बहुत ही उबड-खाबड़ है, जिस कारण यहां से आने जाने वाले लोगों को हादसा होने का डर बना रहता है। पहले भी इस मार्ग पर सड़क टूटी होने के कारण हादसे हो चुके है। इस मार्ग का कार्य पूरा होने के बाद हादसों का डर खत्म होगा।


टाइल्स बिछाने से जलभराव से निजात मिलेगी। पिछले कई वर्षों से बरसात के दिनों इस मार्ग पर जलभराव होता रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन
शहर के अग्रसेन चौक से इंटरलॉक टाइल्स बिछाने का काम शुरू किया गया। सिलानी गेट तक इंटरलॉक टाइल्स बिछाई जाएगी। प्रशासन व लोगों के सहयोग से कार्य चल रहा है। अगर किसी प्रकार की रुकावट नहीं हुई तो 15 से 20 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।-सतीश, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें