फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे नाले में मिला महिला का शव, हाथ पर लिखे कई नाम

विज्ञापन
-फोटो 89 : मातन गांव में मिला महिला का शव और हाथ पर लिखे नाम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मातन में सोमवार को महिला का शव गांव के खेतों के बीच से गुजर रहे कच्चे नाले में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गहरे निशान हैं। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला की बेरहमी से हत्या करके शव को यहां पर फेंका गया है। मृतका की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। मांडोठी चौकी पुलिस ने हत्या करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें महिला डॉक्टर भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

दूसरे हाथ पर ओम का निशान बना
महिला के एक हाथ पर अंग्रेजी में ममता, सोनू व राकेश नाम लिखा है जबकि दूसरे हाथ पर ओम (ऊं) का निशान बना हुआ है। वहीं शरीर के ऊपरी हिस्से पर कंधे के पास दिलबीर भी लिखा हुआ है। इनके आधार पर महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज है या इस हुलिए से मेल खाती जानकारी हो, तो तुरंत थाना आसौदा में सूचित करें।
मातन गांव के कच्चे नाले में महिला का शव मिला है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और हाथ पर कई नाम लिखे हैं। आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। शव 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

-मुकेश कुमार, जांच अधिकारी।

-फोटो 89 : मातन गांव में मिला महिला का शव और हाथ पर लिखे नाम। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें