23jjrp03- गोरिया गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
साल्हावास। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीद दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन, शहीद भगत सिंह युवा मंच गोरिया, इंडेप्थ विजन फाउंडेशन, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और एम्स बाढ़सा के संयुक्त सौजन्य से गोरिया स्थित भुक्कर धर्मशाला में रक्तदान शिविर हुआ। इसमें 88 लोगों ने रक्तदान किया जबकि 112 युवाओं ने पंजीकरण करवाकर समाजसेवा में योगदान दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा ने शिरकत की। वशिष्ठ अतिथि राजकीय महाविद्यालय बहु से प्रोफेसर नरेंद्र ने बताया कि शरीर में आयरन की अधिकता दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है जबकि नियमित रक्तदान करने से यह अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित रहती है। कैंप में रक्त एकत्रित करने का कार्य एम्स बाढ़सा की टीम ने किया। कार्यक्रम में मुकेश यादव अंबोली ने 33वीं बार, संजय नंबरदार सुंदरेहटी ने 30वीं बार रक्तदान किया। मौके पर शहीद भगत सिंह युवा मंच से विक्रम भुक्कर, अनिल भुक्कर, सर्वेश भुक्कर, प्रवीण मास्टर, नितिन भुक्कर, पूनम देशवाल, विकास कौशिक मौजूद रहे।