बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी सुमन के रूप में हुई है। वह बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में परिवार के साथ रहती थी और एक कंपनी में काम करती थी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सुमन बुधवार शाम काम से लौट रही थी। इस दौरान रेलवे फाटक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। वीरवार को परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है।