फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलीं ट्रेनें तो 51 यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोहरे की वजह से शताब्दी व नार्थ-ईस्ट ट्रेनें निरस्त रहीं। इस कारण 51 यात्रियों ने अपने आरक्षित टिकट निरस्त कराए। वहीं कालका, वैशाली व मुरी समेत पांच ट्रेनें घंटों से देर से स्टेशन पहुंची। इस वजह से यात्रियों को प्लेटफार्मों पर ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12033 शताब्दी एक्सप्रेस व डाउन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन संख्या 12506 नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इन ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी होते ही यात्रियों ने टिकट निरस्त कराना शुरू कर दिया। इसके अलावा कोहरे की वजह से कई ट्रेन घंटों देरी से स्टेशन पर आईं। इसमें इसमें मुख्य रूप से कालका एक्सप्रेस दो घंटा 20 मिनट, जोवधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटा, कटिहार एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, मुरी एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट व वैशाली एक्सप्रेस 50 मिनट देर से इटावा जंक्शन पर आईं।
ट्रेनों के घंटों देरी से आने से यात्रियों को परेशानी हुई। ठंड की वजह से महिला, पुरुष, बच्चे व बुजुर्गों परेशान हुए। उत्तर-मध्य रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें