फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज... तेज हवा के साथ बरसे मेघ

विज्ञापन
18jjrp21- जिले में बुधवार शाम को आई बारिश के दौरान दिन में रात जैसा मौसम हो गया। बारिश के बीच स - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम लगभग पांच बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कुछ देर में तेज बारिश होने लगी। जो रुक-रुककर जारी रही। शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शाम को काले बादलों के साथ दिन में ही रात जैसा नजारा बन गया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर देखने को मिला। इसका असर दो तीन दिनों तक ज्यादा रहेगा जबकि 21 मार्च को केवल उत्तरी जिलों पर असर ज्यादा रहेगा। इससे हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है। दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़त हुई है। वहीं तेज हवाओं के कारण किसानों की गेहूं की फसल भी कई जगहों पर बिछ गई जिससे फसल को नुकसान होने की आशंका है। वहीं तेज आंधी के कारण कई लोगों के टीन, होर्डिंग भी उड़ गए।
विज्ञापन

किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह...
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बारिश और तेज गति की हवाओं अंधड़ आंधी व ओलावृष्टि के दौरान मुख्य सावधानियां बरतनी चाहिए। खेतों में जल न भरने दें। अतिरिक्त पानी निकालने के लिए मेड़ काटकर चैनल बनाएं। यदि फसल कटी हुई है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें या तिरपाल से ढक दें।
ओलावृष्टि के दौरान पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास या कमजोर छप्परों के नीचे शरण न लें। बारिश के पूर्वानुमान के दौरान उर्वरक या कीटनाशकों का छिड़काव न करें क्योंकि इससे वे प्रभावी नहीं रहेंगे। तेज गति की हवाएं, आंधी, अंधड़ चलने पर किसान सिंचाई करने से बचें क्योंकि इससे फसल के गिरने की संभावना बढ़ जाती है।

18jjrp21- जिले में बुधवार शाम को आई बारिश के दौरान दिन में रात जैसा मौसम हो गया। बारिश के बीच स- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें