फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज में पानी का संकट, नियमित ऑपरेशन स्थगित

विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज। फाइल फोटो।
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में गंदे पानी की सप्लाई के बाद पैदा हुआ जल संकट स्वास्थ्य सेवाओं पर भी भारी पड़ने लगा है। पानी की आपूर्ति ठप होने से ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के उपकरणों की स्टरलाइजेशन प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी नियमित (इलेक्टिव) और गैर जरूरी सर्जरी को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

अब अस्पताल में केवल आपातकालीन और जीवनरक्षक ऑपरेशन ही किए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार हाल ही में अस्पताल को मिली पानी की सप्लाई मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त यानी बेहद दूषित पाई गई थी। इसके बाद शुक्रवार शाम से जलापूर्ति पूरी तरह बं कर दी गई। पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध न होने के कारण ऑटोक्लेव मशीन से सर्जिकल उपकरणों का स्टरलाइजेशन और सामान्य सफाई और प्रोसेसिंग भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
एनेस्थीसिया विभाग ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया है कि पर्याप्त मात्रा में उपचारित और स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं होने से संक्रमण नियंत्रण और स्टरलाइजेशन के निर्धारित मानकों का पालन करना संभव नहीं है। ऐसे में मरीजों की सुरक्षा को सर्वोपरि देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने केवल इमरजेंसी और जीवन रक्षक सर्जरी ही जारी रखने का निर्णय लिया है। अस्पताल प्रशासन ने सभी सर्जिकल विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसमें कहा है कि जिन मरीजों के ऑपरेशन पहले से निर्धारित थे, उन्हें इस स्थगन की तत्काल सूचना दी जाए और उनके लिए भविष्य की नई तिथियां तय की जाएं। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही सुरक्षित जलापूर्ति बहाल होगी और सभी अनिवार्य स्टरलाइजेशन प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी, नियमित सर्जरी सेवाएं तत्काल प्रभाव से दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।
पानी खरीदने पर मजबूर हुए मरीज और तीमारदार
पानी की सप्लाई बंद करने के बाद इसका असर अस्पताल के वार्डों और परिसरों में भी साफ दिखने लगा है। मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए भटक रहे हैं और उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है।

गंदा पानी आने के बाद विभाग ने पेयजल सप्लाई बंद की है। इस वजह से ऑपरेशन स्थगित करने पड़े हैं। सोमवार से अगर पानी की स्वच्छ सप्लाई आ जाती है तो ऑपरेशन सुचारु रूप से शुरू कर दिए जाएंगे। - डॉ. मिलाप शर्मा, प्रिंसिपल, टीएमसी
विभाग की ओर से गंदे पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। टांडा परिसर में टैंकों की सफाई करवाई जा रही है। टैंकों की सफाई के बाद स्वच्छ पानी की सप्लाई मुहैया करवा दी जाएगी। - दीपक गर्ग, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें