फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्तियों से जुड़ी आपत्तियां अब घर बैठे दर्ज करा सकेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ग्रामीण क्षेत्रों में लाल डोरा के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के स्वामित्व से जुड़ी आपत्तियां और शिकायतें अब घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को स्वामित्व पोर्टल लॉन्च किया। इसके माध्यम से ग्रामीण नागरिक अपनी संपत्ति के रिकॉर्ड में त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

पोर्टल लॉन्चिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों से संवाद किया। झज्जर से डीसी वर्षा खांगवाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ इसमें भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर और संपत्ति प्रत्येक परिवार की जीवनभर की मेहनत और बड़ी पूंजी होती है। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को संपत्ति का सही रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के साथ उनके स्वामित्व अधिकार सुरक्षित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 25 लाख संपत्तियां लाल डोरा के अंतर्गत आती हैं। स्वामित्व योजना के माध्यम से इनके वास्तविक मालिकों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में काम किया गया है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी संपत्ति का विवरण जांचें और रिकॉर्ड में गलती मिलने पर 90 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें