20jjrp05- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक आदित्य देवीलाल। स्रोत : पार्टी
झज्जर। इंडियन नेशनल लोकदल 27 सितंबर को नूंह में ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह आयोजित करेगा। इसके लिए झज्जर हलके में जनसंपर्क अभियान तेज किया गया है। डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल ने झज्जर क्षेत्र के गांवों का दौरा किया।
उन्होंने ग्रामीणों को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। विधायक ने कबलाना, भदानी, ग्वालिसन, खेड़ी होशियारपुर, कंडोधा और मूंडेडा में जनसभाएं कीं। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में नूंह पहुंचने का आह्वान किया। आदित्य देवीलाल ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने किसान, मजदूर, गरीब और ग्रामीण समाज के हितों की आवाज उठाई। उनके विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। यह दिवस उनकी विचारधारा और जनसेवा की विरासत को याद करने का अवसर है। जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, कार्यालय सचिव पवन धनखड़, हलका अध्यक्ष सुनील कङोदा, सोनू बांगड़, धर्मवीर दरोगा, आनंद सिंह सोराण और प्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी उपस्थित थे।