बादली। गांव गुभाना में स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीम ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जागरूक किया। एमपीएचडब्ल्यू दीवान ने स्कूल में विद्यार्थियों को मौसम बदलने के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
उन्होंने पानी जमा नहीं होने देने और सप्ताह में कम से कम एक बार साफ-सफाई करने की सलाह दी। टीम ने घर-घर जाकर कूलरों, पानी की टंकियों और आसपास जमा पानी की जांच करने के प्रति भी जागरूक किया। दीवान ने कहा कि बुखार होने पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जांच करवाएं