फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चाओं के बाजार में राज्यपाल के लिए कई नाम

Mon, 04 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राज्यपाल केके पॉल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बगैर किसी पूष्ट सूचना के राज्यपाल कृष्णकांत पाल को बदलने की चर्चाओं ने बाजार को गर्मा दिया है। हालांकि अभी किसी के पास राज्यपाल के बदलने की ना कोई वजह है और ना ही कोई पक्की सूचना।
विज्ञापन


दो दिन से अपुष्ट सूत्रों से लगातार सूचना आ रही है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को उत्तराखंड का चार्ज दिया जा रहा है। इसके पीछे यही तर्क दिया जा रहा है कि कल्याण सिंह को लंबा राजनीतिक अनुभव है और ऐसे समय में वह यहां भाजपा के लिए फायदे का सौदा हो सकते है। 

कल्याण सिंह राजनीतिक के बड़े खिलाड़ी 
क्योंकि उखाड़ पछाड़ के माहिर कल्याण सिंह राजनीतिक के बड़े खिलाड़ी रहने के साथ ही अविभाजित यूपी के दो बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। एक नाम पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का भी आ रहा है। 
विज्ञापन


त्रिपाठी यूपी विधानसभा के स्पीकर भी रहे है और ठीक ऐसी ही परिस्थितियों में उन्होंने विधानसभा का संचालन किया, जो अब उत्तराखंड में बनी है। माना जा रहा है कि वह ऐसे समय कारगर साबित हो सकते है, जब भाजपा सरकार बनाने को आतुर हो। 

तीसरा नाम विजय कुमार मल्होत्रा का है। दिल्ली से सांसद व अटल बिहारी वाजपेई की कैबिनेट में मंत्री रह चुके मल्होत्रा को पार्टी के प्रति निष्ठा का ईनाम देने की चर्चा है। मल्होत्रा भी राजनीति को अच्छी तरह समझते है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें