स्मार्ट सिटी के संशोधित ड्राफ्ट पर सोमवार को नगर निगम ने फाइनल मुहर लगा दी। निगम में चर्चा के बाद संशोधित प्रस्ताव के ड्राफ्ट को पास किया गया।
स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण के लिए देहरादून का प्रोजेक्ट सोमवार को नगर निगम में रखा जाएगा। नगर निगम के ज्यादातर पार्षद पहले ही प्रोजेक्ट पर अपनी सहमति व्यक्त कर चुके हैं। हालांकि बाद में कुछ पार्षदों ने जोन चार के साथ ही शहर के प्रमुख क्षेत्रों को भी शामिल करने की मांग की थी। इसके चलते सोमवार को पेश किए गए संशोधित प्रस्ताव में कई नए क्षेत्रों को शामिल करने की कवायद की गई।
पहले यह क्षेत्र थे शामिल
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जोन चार में शहर बड़ा हिस्सा शामिल है। कुल 3788 एकड़ में टी स्टेट का 350 एकड़, चकराता रोड, सहारनुपर रोड और शिमला बाईपास रोड के बीच का क्षेत्र जिसमें घंटाघर, पलटन बाजार, खुड़बुड़ा, झंडा साहिब, लक्ष्मण रोड, इंदिरापुरम, जीएमएस रोड, मोहित नगर, बसंत विहार, राजेंद्र नगर, विजय पार्क, र्साइं लोक और माजरा आदि क्षेत्र शामिल हैं।