झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
गुलिया क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 37 ओवरों में 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। विरेन शास्त्री ने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। वहीं, हर्षित ने पांच विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम ने 25.4 ओवरों में चार विकेट पर 116 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में रिहान सैनी ने 39 गेंदों में चार चौकाें की मदद से 26 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में रणजीत ने दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के खिलाड़ी मोनिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।