फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल कार्यालय में घुसकर अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों की पिटाई की

विज्ञापन
09jjrp15- झज्जर। दमकल विभाग झज्जर का घायल कर्मचारी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
झज्जर। दिवाली के त्योहार पर झज्जर दमकल विभाग के कार्यालय में अज्ञात लोगों ने घुसकर कर्मचारियों की पिटाई की। इस घटना में मुख्य अग्निशामक प्रवीन ढुल को गंभीर चोटें आई हैं। उनका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने प्रवीन ढुल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गांव कुतानी में आग लगने की सूचना मिली थी। प्रवीन ढुल सहित तीन कर्मचारी दमकल गाड़ी से मौके पर रवाना हुए। रास्ते में एक काले रंग की गाड़ी ने उन्हें रोकने की कोशिश की और बहस हुई। आग बुझने की सूचना मिलने पर कर्मचारी वापस कार्यालय लौट रहे थे। वापसी में लघु सचिवालय के पास एक सरकारी बुलेरो गाड़ी ने भी उन्हें रोककर पूछताछ की।

कार्यालय में हमला
कर्मचारी रात करीब सवा 12 बजे कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद साढ़े 12 बजे एक काले रंग की थार में दो व्यक्ति दमकल कार्यालय आए। उन्होंने अन्य लोगों को बुलाया, जिसके बाद पांच से छह लोग दो गाड़ियों में आए और कंट्रोल रूम में प्रवीन ढुल सहित अन्य कर्मचारियों की पिटाई की। फायर अधिकारी प्रमोद कुमार के बीच-बचाव के बावजूद हमलावर नहीं रुके, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस सायरन सुनकर वे भाग गए।
विज्ञापन


वर्जन
दिवाली के त्योहार पर दमकल विभाग के कार्यालय में रविवार-सोमवार की रात को कुछ पांच से छह अज्ञात व्यक्तियाें ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। इस घटना में घायल एक कर्मचारी का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रमोद कुमार, फायर अधिकारी झज्जर

वर्जन
दमकल विभाग झज्जर के कार्यालय में अज्ञात लोगों की तरफ से कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिली है। इसमें एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस घटना में शामिल अज्ञात लोगों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन

हरेश कुमार, थाना प्रभारी, शहर थाना झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें