फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अंडर-19 क्रिकेट टीम का ट्रायल संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फोटो-57: बहादुरगढ़ में आयोजित क्रिकेट टीम के ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत एचसीए
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए मंगलवार को ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल की शुरुआत सुबह सात बजे हुई और यह दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के नया गांव स्थित क्रिकेट मैदान पर यह ट्रायल हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अंतर्गत आयोजित की गई। पूरी चयन प्रक्रिया की निगरानी झज्जर क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर देवेन राठी द्वारा की गई। उनके मार्गदर्शन में चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कई प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अब खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें