फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में ट्रक की टक्कर से गई दो भाइयों की जान

Fri, 23 Feb 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
धर्मेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
त्योहार का सामान लेकर बाइक से बहन के घर औरैया जा रहे दो सगे भाइयों की गुरुवार शाम ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी से सिर पर आईं गंभीर चोटों से इनकी जान चली गई।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के चकजाफर अली मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा का फर्नीचर बनाने का काम है। उनके बेटे महेंद्र कुमार (27) और धर्मेंद्र कुमार (23) गुरुवार शाम साढ़े चार बजे बहन दाया के घर औरैया जिले के पड़नी गांव जा रहे थे। उन्हें होली पर बहन को साथ लेकर लौटना था। जहानाबाद थाना क्षेत्र के हाईवे पर नयागंज के पास बाइक सवार को ओवरटेक करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर गिरे। हेलमेट न होने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने धर्मेंद्र को मृत बता कर महेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने से पहले महेंद्र की भी मौत हो गई। पिता ने बताया कि दोनों बेटे दुकान के काम में सहयोग करते थे। वह पहले बिंदकी गए थे। बिंदकी में सामान की खरीदारी की थी। उसके बाद बेटी के घर जा रहे थे। जहानाबाद एसओ घनश्याम पांडेय ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिले हैं। बाइक धर्मेंद्र चला रहा था। दुर्घटना करने वाला ट्रक घाटमपुर की ओर जा रहा था, जिसको पकड़ लिया गया है। चालक भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें