फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि में कम खर्च करने पर सीडीओ ने नोटिस जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विधायक निधि के कार्यों में धन अवमुक्त करने के बावजूद काम में देरी पर राजकीय निर्माण विभाग को नोटिस जारी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने विभाग से अवमुक्त रकम को मौजूदा वित्त वर्ष में उपयोग में लाने की हिदायत दी है। बृहस्पतिवार को विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने धन का वक्त पर उपयोग नहीं करने पर अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बताया गया कि विधायक निधि के कामों के लिए राजकीय निर्माण विभाग को 2.83 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन जनवरी तक विभाग ने महज 56 लाख रुपये ही खर्च किए हैं। इसी तरह चारों विकासखंड अधिकारियों से भी धन का वक्त पर उपयोग करने को कहा गया है।

बता दें कि विधायक निधि के तहत लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से विकास विभाग को भेजे गए 78 प्रस्तावों के लिए 269.50 रुपये की धनराशि में से 148.75 रुपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त किए जा चुके हैं। वहीं चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी की ओर से 161 विकास कार्यों के लिए 269.50 लाख रुपये के सापेक्ष 242.20 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें