फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडोठी में हुई हत्या के मामले में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में युवक कृष्ण की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी महिला को जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मांडोठी निवासी पूर्ण ने शिकायत में कहा है था उनके भाई कृष्ण को पीट-पीटकर घायल किया गया है। वह मौके पर पहुंचे तो भाई घायल पड़ा था। उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसने बताया कि अमित और उनके परिवार वालों ने डंडों से चोटें मारी है।
कृष्ण को रोहतक के पीजीआईएमएस में भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मांडोठी चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित निवासी मांडोठी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़ी गई महिला से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें